
UP: संतान के लिए पत्नी ने करा दी पति की दूसरी शादी, राज खुलते ही दूसरी पत्नी ने ठोका केस
AajTak
आगरा में संतान ना होने पर महिला ने वंश चलाने के लिए पति की दूसरी शादी करा दी. पति शादीशुदा है, इस बात की जानकारी दूसरी पत्नी को शादी के बाद हुई. दूसरी शादी को जब यह पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. धोखाधड़ी का शिकार हुई महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में अजब गजब मामला सामने आया है, संतान ना होने पर महिला ने वंश चलाने के लिए पति की दूसरी शादी करा दी. पति शादीशुदा है, इस बात की जानकारी दूसरी पत्नी को शादी के बाद हुई. दूसरी शादी को जब यह पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. धोखाधड़ी का शिकार हुई महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.
हाथरस की रहने वाली रीना की शादी 4 जुलाई 2022 को बरौली अहीर इलाके में रहने वाले अंकुर से हुई थी. रीना विदा होकर ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है. पहली पत्नी के कोई संतान नहीं है, इसलिए पहली पत्नी ने ही उसकी अपने पति से दूसरी शादी करा दी है.
पीड़ित महिला का आरोप है कि पति की पहली पत्नी के पुलिस महकमे में तैनात रिश्तेदार अब उसे धमका रहे हैं, संतान पैदा करने पर 10 लाख रुपए देने की बात कह रहे हैं, कह रहे है कि संतान पैदा होने के बाद तुम पति अंकुर को तलाक दे देना, बदले में हम तुम्हें 10 लाख रुपये दे देंगे, तुम अपनी दूसरी शादी कर लेना.
महिला से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रीना कैमरे के सामने आकर आपबीती बताने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन फोन पर हुई बातचीत में रीना ने इतना जरूर कहा कि पति के साथ उसके समझौते की बातचीत चल रही हैं. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










