
UP: शादी में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां
AajTak
UP News: मुरादाबाद में एक शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जानकारी के मुताबिक समारोह के दौरान डीजे पर डांस के दौरान कुछ लड़के आपस मे भिड़ गए और उनमें जमकर लात-घूसे चले और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकेने लगे. वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
मुरादाबाद के थाना कटघर के करूला जाहिद नगर में एक शादी समारोह था. वहां DJ पर डांस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई. इसके बाद लोग आपस में भिड़ गए. कुर्सियों से जमकर मारपीट की. कुछ लोग घायल भी हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो 7 जून का है. वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट और कुर्सियां फेंकने का वीडियो को मुरादाबाद पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए पता लगा लिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ये लड़ाई क्यों हुई है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
वायरल वीडियो के संबंध में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से तहरीर भी आई है. जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










