UP: शादी के 10 दिन बाद नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग भागी, कैश और गहने भी ले गई अपने साथ
AajTak
UP News: यूपी के महाराजगंज में एक नई नवेली दुल्हन शादी के 10 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. लड़की के पिता ने थाने में लड़के के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी हैं. बताया जा रहा है कि लड़की अपने साथ 50 हजार रुपये कैश, गहने और मोबाइल फोन लेकर फरार हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोनों को पकड़ने का दावा कर रही है.
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी के 10 दिन बाद नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई. बताया जा रहा है कि वो अपने साथ 50 हजार रुपये कैश, गहने और मोबाइल फोन लेकर फरार हुई. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना महाराजगंज जिले के स्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की है. युवती की शादी 25 अक्टूबर को हुई थी.
लड़की और लड़का पक्ष महाराजगंज जिले के परतावल इलाके के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक इस शादी से नाराज विवाहिता के प्रेमी ने उसके ससुराल जाकर हंगामा भी किया था. फिर ससुराल वालों ने बहू के मायके वालों को इस घटना की जानकारी दी. साथ ही सवाल किया कि अगर उनकी बेटी का शादी से पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था तो उन्होंने शादी क्यों की. इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी को घर ले जाने के लिए कहा.
इस पर दुल्हन के पिता ने परतावल चौकी में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि एक युवक उनकी शादीशुदा बेटी को परेशान कर रहा है और शादी से पहले भी उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था. लेकिन शनिवार सुबह दुल्हन अपने मायके से फरार हो गई. साथ ही मायके के 50 हजार रुपये जो उन्होंने घर बनाने लिए रखे थे. ससुराल से मिले लाखों के गहने और मोबाइल फोन लेकर गई.
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, इंस्पेक्टर स्यामदेउरवा रामाज्ञा सिंह ने बताया कि लड़की और प्रेमी के बीच शादी के पूर्व भी संबंध रहे हैं. उसके प्रेमी ने ससुराल में जाकर हंगामा भी किया था अब दोनों फरार हैं, लड़की के पिता ने अपहरण की तहरीर दी हैं मामले की जांच की जा रही है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






