
UP: लखीमपुर कब ले जा रहे बुलडोजर? Yogi सरकार पर बरसे Akhilesh Yadav
AajTak
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव योगी सरकार पर बरसते नजर आए, जहां उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोला. लखीमपुर कांड को उठाते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर सवाल कर पूछा कि सरकार लखीमपुर खीरी कब ले जा रही है अपना बुलडोजर? अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की सबसे प्रिय चीज है बुलडोजर तो ये वो लखीमपुर कब ले जा रहे हैं. अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर सवाल किए कि क्या सरकार नहीं जानती है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगे हैं. ये बात साफ है कि मंत्री और उनके बेटे पर उंगली उठी है, फिर सरकार क्यों एक्शन नहीं ले रही है. अजय मिश्र टेनी क्यों इस्तीफा नहीं दे रहे हैं. देखिए ये वायरल वीडियो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










