
UP: योगी कैबिनेट में जगह बनाने वाले इन 5 चेहरों ने चौंकाया
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार योगी आदित्यनाथ आज शपथ ले ली है. केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद के तौर पर शपथ ली. सीएम और डिप्टी सीएम सहित योगी कैबिनेट में 53 दिग्गज हैं.
योगी आदित्यनाथ ने भव्य शपथ ग्रहण सारोह में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके अलावा योगी कैबिनेट में 2 डिप्टी सीएम और 50 अन्य विधायकों ने मंत्रिपद, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री पद की शपथ ली. यानी योगी कैबिनेट में योगी समेत 53 मंत्री शामिल हैं.
योगी कैबिनेट में शामिल जिन चेहरों ने शामिल होकर चौंकाया, उनमें दानिश आजाद अंसारी, राकेश सचान, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद और अनूप प्रधान शामिल हैं.
राकेश सचान: योगी कैबिनेट में कानपुर देहात के भोगनीपुर सीट से विधायक चुने गए राकेश सचान को शामिल किया गया है. सचान ने सपा प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु को हराया है. सचान सपा के सांसद रह चुके हैं. यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर वे भाजपा में शामिल हुए थे.
कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले राकेश सचान ने समाजवादी पार्टी से राजनीति करियर की शुरुआत की थी. वे घाटमपुर से 1993 और 2002 में विधायक रह चुके हैं. वे मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के करीबी माने जाते हैं.
दानिश आजाद अंसारी: दानिश योगी कैबिनेट में शामिल एकमात्र मुस्लिम नेता हैं. बलिया के बसंतपुर के रहने वाले दानिश को राज्य मंत्री बनाया गया है. दनिश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री है. 2018 में फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी के सदस्य रहे दानिश को उर्दू भाषा समिति का सदस्य बनाया गया. ये एक तरह से दर्जा प्राप्त मंत्री का पद होता है. अक्टूबर 2021 में दानिश को बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी थी.
दानिश ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत की. 32 साल के दानिश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बी.कॉम और मास्टर ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट फिर मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









