
UP में कोरोना की रफ्तार बेलगाम, BJP विधायक ने की पंचायत चुनाव रोकने की मांग
AajTak
बांदा सदर से बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर तत्काल पंचायत चुनाव रोके जाने की मांग की. उनका कहना है कि कोरोना से गांव में लोग मर रहे हैं, हालात खराब हैं, चुनाव रोकिए.
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेलगाम हो गई है. कहीं ऑक्सीजन की किल्लत तो कहीं बेड्स नहीं मिल पा रहे हैं. इस बीच प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी चल रहा है. महामारी के बीच हो रहे चुनाव को रोकने की मांग तेज हो गई है. खुद बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर पंचायती चुनाव को रोकने की मांग की है. बांदा सदर से बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर तत्काल पंचायत चुनाव रोके जाने की मांग की. उनका कहना है कि कोरोना से गांव में लोग मर रहे हैं, हालात खराब हैं, चुनाव रोकिए, लोगों की जान बचाना जरूरी है. इससे पहले कई तबकों के लोग चुनाव को टालने की मांग कर चुके हैं.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









