
UP: मुख्तार अंसारी के गुर्गे की संपत्ति कुर्क, रेस्टोरेंट संचालक के मर्डर में है 25000 का इनामी
AajTak
UP News: यूपी में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही गुंडे-माफियाओं पर एक्शन शुरू हो गया है. पुलिस की लगातार जारी कार्रवाई में अब भगोड़े जुगनू वालिया पर शिकंजा कसा गया है.
उत्तर प्रदेश में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही पुलिस ने माफिया और गुंडों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है. बुधवार को ही यूपी पुलिस ने बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गे जुगनू वालिया की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की.
पुलिस के मुताबिक, कुख्यात आरोपी जुगनू वालिया एक रेस्टोरेंट संचालक की हत्या के मामले में फरार चल रहा है और उस पर 25 हजार रुपए का नाम घोषित है.
बीते साल अक्टूबर महीने में रेस्टोरेंट संचालक जसविंदर सिंह रोमी की जुगनू वालिया ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने दूसरे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, कोर्ट के आदेश के बाद भी हाजिर न होने वाले फरार आरोपी जुगनू वालिया के की प्रॉपर्टी को कुर्क कर लिया.
इससे पहले भी लखनऊ पुलिस जुगनू वालिया पर कार्रवाई कर चुकी है. पुलिस ने बीते साल वालिया की 2.25 करोड़ की आठ लग्जरी कारों को जब्त किया था.
गौरतलब है कि जुगनू वालिया का आका मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है. यूपी में बिकरू कांड के बाद से ही मुख्तार अंसारी और पूर्व सांसद अतीक अहमद यूपी पुलिस के रडार पर हैं. मुख्तार के कई करीबियों और रिश्तेदारों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही असलहे थाने के मालखाने में जमा करा लिए थे.
उधर, यूपी पुलिस की कार्रवाई में गत मंगलवार को ही गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक बदमाश को गोली लगी थी. दरअसल, पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश हमला करके भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








