
UP: मानव तस्करी केस में आरोपी 3 महिलाओं ने की सुसाइड की कोशिश, खाया जहर, और फिर...
AajTak
यूपी के शामली जिले (UP Shamli) में 3 महिलाओं ने एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय के बाहर जहर खा लिया. जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. बताया जा रहा है कि महिलाओं पर मानव तस्करी (Human Trafficking) का मामला चल रहा है. महिलाओं के परिजन भी उन्हें छोड़ चुके हैं. इस वजह से परेशान होकर ये कदम उठाया.
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मानव तस्करी (Human trafficking) के एक मामले का सामना कर रहीं तीन महिलाओं ने एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय के बाहर कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना शुक्रवार की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज किया गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








