
UP: मां को मारी गोली, हथौड़े से ली पत्नी की जान, 3 बच्चों को छत से फेंका, 5 कत्ल के बाद सनकी युवक ने की खुदकुशी!
AajTak
यूपी के सीतापुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है. एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. आरोपी ने पहले अपनी मां को गोली मारी, फिर हथौड़े से पत्नी को मारा और तीन बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया. इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली.
यूपी के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि पत्नी की हथौड़े से मारकर जान ले ली. घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है.
इसके बाद आरोपी ने अपने 3 बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उनकी भी मौत हो गई. परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को गोलीमार कर खुदकुशी कर ली. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नशेड़ी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










