
UP: महिला ADM ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, देखें PHOTOS
AajTak
लखनऊ के एक फैशन शो में उत्तर प्रदेश की ADM ने जबरदस्त जलवा बिखेरा. गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास ने ऑर्गेनिक फैब्रिक से बनी ड्रेस में कैटवॉक किया. वह इस शो की शो स्टॉपर थीं. बता दें कि ऋतु ने साल 2019 में मिसेज इंडिया का खिताब जीता था. वह कई फैशन शो में पहले भी शामिल हुई हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की Additional District Magistrate (ADM) ऋतु सुहास, रैंप पर खूबसूरती का जलवा बिखेर कर सुर्खियों में आ गई हैं. वह लखनऊ में आयोजित एक फैशन वीक में बतौर शो स्टॉपर शामिल हुई थीं. उनके कैटवॉक की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
ऋतु इस शो में ऑर्गेनिक फैब्रिक से बने कपड़ों को प्रमोट करते दिखीं. वह लैवेंडर कलर की ड्रेस में पोज करती दिखीं. उन्होंने अदिती जग्गी रस्तोगी के डिजाइन किए हुए कपड़ों में रैंप पर कैटवॉक किया. अदिती का मकसद लोगों को यह बताना है कि सस्टेनेबल कपड़ों में भी लोग फैशनेबल दिख सकते हैं.
बता दें कि ऋतु एक पीसीएस अफसर हैं. वह फैशन की दुनिया का भी जाना-माना नाम हैं. उन्होंने साल 2019 में मिसेज इंडिया का खिताब भी जीता था. इससे पहली भी वह कई मौकों पर खादी के कपड़ों को प्रमोट करती दिखीं हैं. खादी से बनी ड्रेस में वह कई फैशन शोज में हिस्सा ले चुकी हैं.
कई फैशन शो में किया खादी को प्रमोट
इससे पहले ऋतु इसी साल मार्च में आगरा में आयोजित एक फैशन शो में कैटवॉक करती दिखीं थीं. इस इवेंट में ऋतु सुहास ने खादी से बने कपड़ों में कैटवॉक किया था. गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास ने खुद उस फैशन शो का आयोजन करवाया था. शो में सभी मॉडल्स ने खादी के कपड़ों में ही कैटवॉक किया था. तब उन्होंने बताया था कि खादी को प्रमोट करने के लिए इस फैशन शो का आयोजन किया था और खुद कैटवॉक किया.
ऋतु के पति हैं IAS

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










