
UP: महिला डिग्री कॉलेज के निलंबित प्रिंसिपल को पुलिस ने किया अरेस्ट, लड़कियों से करता था छेड़छाड़
AajTak
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले (UP Deoria) में महिला डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल को कॉलेज प्रबंधन ने पद से हटा दिया था. इसके बाद अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रिंसिपल पर आरोप है कि वह कॉलेज की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था.
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में छेड़छाड़ के आरोपी महिला डिग्री कॉलेज के निलंबित कार्यवाहक प्रिंसिपल राजेश भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने निलंबित कार्यवाहक प्रिंसिपल को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह देवरिया से भागने की फिराक में था. राजेश भारती पर लड़कियों ने अश्लील हरकत व छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन से लिखित शिकायत की गई थी. इसके बाद उसे पद से हटा दिया गया था.
जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेश भारती के आवास से एक लड़की का संदिग्ध परिस्थिति में निकलकर कार में बैठते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था. इसके बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा. जब इसकी सूचना उच्च शिक्षा के अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र को मिली तो वे तुरंत कॉलेज पहुचे और कॉलेज स्टाफ और छात्राओं से जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने आरोपी को पद से हटाते हुए निलंबित कर दिया.
वीडियो वायरल होने के बाद से आरोपी कार्यवाहक प्रिंसिपल लीव पर था. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी देवरिया समीक्षा करने पहुंचीं तो उनके संज्ञान में मामला आया. उन्होंने जिला प्रशासन को 4 सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए. दूसरी तरफ नई कार्यवाहक प्रिंसिपल की तहरीर पर पुलिस ने देर रात कोतवाली में छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया. 24 घंटे के भीतर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ेंः रात में आओ, मिलो तो कभी...प्रिंसिपल का छात्रा से अकेले में मिलने की बातचीत का ऑडियो वायरल
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि महिला डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल के विरुद्ध अंडर ग्रेजुएट लड़कियों ने छेड़छाड़ करने शिकायत की थी. इस बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ. वर्तमान कार्यवाहक प्राचार्य की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










