
UP: मंत्री नरेंद्र कश्यप कोरोना पॉजिटिव, VVIP गेस्ट हाउस में आइसोलेट
AajTak
जानकारी के मुताबिक, राज्य मंत्री में कोरोना के ए सिंप्टोमेटिक के लक्षण पाए गए हैं. वे पूरी तरह से सामान्य हैं. मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि वह खुद को क्वारंटीन किए हुए हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्हें लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आइसोलेट किया गया है.
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मंत्री के संपर्क में आए उनके करीबियों, स्टाफ कर्मी और कई नेताओं के सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि कोरोना की जांच कराई जा सके. हालांकि राज्यमंत्री की तबीयत पूरी तरह ठीक है.
डॉक्टर्स के संपर्क में मंत्री
जानकारी के मुताबिक, राज्य मंत्री में कोरोना के ए सिंप्टोमेटिक के लक्षण पाए गए हैं. वे पूरी तरह से सामान्य हैं. मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि वह खुद को क्वारंटीन किए हुए हैं और डॉक्टरों के संपर्क में हैं. उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत नहीं है.
यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 128 नए केस
बता दें कि प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 128 नए मरीज मिले हैं. जबकि 184 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है. प्रदेश में कोरोना के कुल 910 एक्टिव केस हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








