
UP: बेटी को लाने उसके ससुराल गए थे पिता, जिगर के टुकड़े की लाश लेकर लौटे
AajTak
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने की वजह से हुई है. मृतक महिला के पिता ने कहा कि दामाद और बेटी की सास ने मिलकर उसे जहर दे दिया. पिता अपनी बेटी को ससुराल से लाने पहुंचे थे.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. सदर कोतवाली के सिविल लाइन मोहल्ले की रहने वाली महिला के जहरीला पदार्थ निगलने लेने की वजह से उसकी एक निजी अस्पताल में मौत हो गई.
महिला के पिता ने पति समेत ससुरालवालों पर मारपीट के बाद जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मृतक महिला के पिता ने बताया की जब बेटी को देखने ससुराल पहुंचा तो देखा की बेटी को ससुराल वाले इलाज के लिए भी नहीं ले गए थे. परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे कब्बाखेड़ा स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बेटी की मौत से परिजन बदहवास हो गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्नाव सीटी सीओ आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे. सीओ सिटी ने मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्नाव सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक महिला के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया की मृतक महिला के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पिता ने कहा, इन्होंने हमारी बेटी को नहीं भेजा, सुबह 11:00 बजे बेटे के साथ अपने बेटी को लेने उसके ससुराल जा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने शाम चार बजे फोन कर बताया कि बेटी ने जहर खा लिया है, जब हम आए तो दरवाजा बंद था.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









