
UP: बुलंदशहर में बदमाशों ने की क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की हत्या, गोलीबारी से दहशत
AajTak
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक डॉक्टर की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई. दोपहिया वाहनों से पहुंचे 4 बदमाश डॉक्टर के क्लीनिक में घुस गए और करीब 30 राउंड फायर किए. वारदात से पूरा इलाका दहशत में आ गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुलावठी थाना क्षेत्र के बाजार में स्थित एक क्लीनिक में घुसकर चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक डॉक्टर की हत्या कर दी. हत्या की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी पहुंचे. पुलिस इस घटना को आपसी रंजिश मान रही रही है. पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है.
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. शादाब दोपहर में अपने क्लीनिक में मरीज देख रहे थे. डॉ. शादाब गुलावठी के पास स्थित पड़ोसी जनपद हापुड़ के कुराना गांव के निवासी हैं. आज दोपहर में दो पहिया वाहनों से आए 4 बदमाश डॉ. शादाब के क्लीनिक में घुस गए और डॉक्टर पर करीब 30 राउंड फायर कर हत्या कर दी. घटना से मार्केट में भगदड़ मच गई.
यह भी पढ़ें: गोलगप्पे लेकर घर पहुंचा पति...बाथरूम में मिली प्रेग्नेंट पत्नी की लाश, बालकनी में बंद थी बूढ़ी मां
आसपास के लोग दहशत में आकर दुबक गए. बेखौफ हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद बुलंदशहर के SSP समेत तमाम आला अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम को भी मौके बुलाया गया. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी कर दी गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बुलंदशहर SSP संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में हुई एक हत्या मामले में मृतक डॉक्टर का सगा भाई जेल में निरुद्ध है. आशंका है कि उसी हत्या के बदले के रूप में इस घटना को अंजाम दिया गया हो. पुलिस शुरुआती जांच में इस हत्याकांड को उसी घटना से जोड़कर देख रही है. मामले की जांच की जा रही है. SSP ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया जा चुका है. पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










