
UP: बाहुबली मुख्तार अंसारी के सामने चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए तैयार हैं कई दावेदार
AajTak
मऊ सदर सीट से मुख्तार अंसारी या तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से लड़ेंगे या फिर वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में दिखेंगे. मुख्तार अंसारी को टक्वकर देने के लिए बीजेपी से तमाम नेताओं ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. हालांकि पार्टी हाईकमान द्वारा अभी तक किसी भी नाम पर मुहर नहीं लगी है.
उत्तर प्रदेश विधान सभा 2022 के चुनाव के तिथियों की घोषणा हो चुकी है. चुनाव को लेकर सभी पार्टियां धीरे-धीरे अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं. मऊ जनपद की बात करें, तो मऊ में आखिरी चरण, यानी सातवें चरण में 07 मार्च को मतदान होना है. ऐसे में अभी तक भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने मऊ की चारों विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










