
UP: बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, 70 महिला कैदियों का भी होगा टेस्ट
AajTak
बाराबंकी जिला जेल में 10 अगस्त से 1 सितंबर तक जेल में 3 चरणों में कैंप लगाकर एचआईवी की जांच की गई थी. इसकी रिपोर्ट सोमवार को आई है. इसमें 26 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दो मरीजों की RML में ART थेरेपी चल रही है. अब नए 24 मरीजों की एआरटी थेरेपी की जाएगी. अभी 70 महिला कैदियों का टेस्ट होना बाकी है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की जेल में 26 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं. यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. जेल में पॉजिटिव पाए गए कैदियों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन चरणों में कैंप लगाकर की थी. इन पॉजिटिव कैदियों की लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ART थेरेपी शुरू हो गई है. अभी 70 महिला कैदियों के टेस्ट होने बाकी हैं.
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जिला जेल में कैदियों की जांच 10 अगस्त से 1 सितंबर के बीच की गई थी. स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 3 चरणों में कैंप लगाकर HIV टेस्ट किए थे. इसकी रिपोर्ट में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं. यह मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल पहुंच चुकी है.
रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव कैदियों को कर दिया गया अलग
रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मिले कैदियों को दूसरे कैदियों से अलग कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि करीब 200 कैदियों की जांच की गई थी, जिसमें से 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. वहीं 70 महिला कैदियों का टेस्ट होना अभी बाकी है.
पॉजिटिव मिले 2 कैदियों की लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी. अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी. जिला जेल में कुल 3300 कैदी हैं. इस मामले में जेलर आलोक ने कहा कि रूटीन जांच में 26 कैदी HIV मिले हैं, इनका इलाज जारी है.
कैदियों के इलाज पर दिया जा रहा ध्यान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









