
UP: बांदा में 4 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर 4 लोगों को बचाया
AajTak
उत्तर प्रदेश के बांदा (UP Banda) जिले में एक चार मंजिल इमारत में आग गई. इससे करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया जा रहा है. आग के बीच बिल्डिंग में रहने वाले एक परिवार के 4 लोग फंस गए थे, जिन्हें फायर ब्रिगेड (fire brigade) ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया.
उत्तर प्रदेश के बांदा (UP Banda) में मुख्य बाजार स्थित एक चार मंज़िला इमारत में भीषण आग (fierce fire) लग गई. बिल्डिंग के ग्राउंड फ़्लोर पर कॉमर्शियल शोरूम था. इस इमारत के ऊपरी हिस्से में लोग रहते थे. आग से मकान के साथ नीचे कॉस्मेटिक शोरूम जलकर खाक हो गया. जिस समय आग लगी, उस समय बिल्डिंग में एक परिवार के 4 लोग फंसे गए थे. उन्हें फ़ायर ब्रिगेड (Fire brigade rescues) के जवानों ने किसी तरह बाहर निकाला.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










