
UP: फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी के लिए दबाव बनाया तो लड़की पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर
AajTak
यूपी के फतेहपुर (Fatehpur UP) जिले में एक युवती का शव मिला था. शिनाख्त के बाद पुलिस ने छानबीन की तो मामला उजागर हो गया. दरअसल यहां Facebook पर युवती को एक युवक से प्यार हो गया था. युवती ने जब प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने खौफनाक साजिश रच डाली.
यूपी के फतेहपुर जिले (Fatehpur UP) के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव के पास 18 फरवरी की सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिला था. शव (Dead Body) को देखकर लग रहा था कि युवती की मौत किसी गाड़ी से कुचलकर हुई है, लेकिन पुलिस को मौके पर मिले सबूत से हत्या (Murder) की पुष्टि हुई थी. इसके बाद जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस ने 20 दिन बाद घटना का खुलासा करते हुए युवती के हत्या के मामले में उसके प्रेमी व प्रेमी के भाई को अरेस्ट कर लिया.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










