
UP: प्रवेश पत्र और प्रोजेक्ट फाइल के लिए टीचर ने छात्रों से मांगे 300 रुपये, वीडियो वायरल
AajTak
झांसी के आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज का एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां टीचर छात्रों से प्रवेश पत्र के लिए 20 और प्रोजेक्ट फाइल के लिए 300 रुपये मांग रहे हैं. स्कूल के निरीक्षक का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के झांसी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां स्कूल के टीचर छात्रों से प्रवेश पत्र के लिए 20 और प्रोजेक्ट फाइल के लिए 300 रुपये मांग रहे हैं. मौके पर मौजूद किसी छात्र ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस घटना के बाद से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया.
टीचर ने मांगे छात्रों से प्रोजक्ट फाइनल के 300 रुपये
जब इस वीडियो के संबंध में विद्यालय निरीक्षक से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में मामला आया है, जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिले के टहरौली कस्बे का आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज है. प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने बताया कि जब वो प्रवेश पत्र लेने गए तो टीचर ने उसने 20 रुपये मांगे और कहा कि ऊपर से आदेश है. इसके बाद प्रोजेक्ट फाइल के 300 रुपये मांगे. लेकिन उन्होंने किसी भी छात्र को फाइल बनाने के लिए नहीं कहा था. ना इन रुपयों की किसी तरह की कोई रसीद दी.
घटना का वीडियो वायरल जांच के आदेश
बताया जा रहा है कि लंबे समय से टीचर बच्चों से अवैध वसूली कर रहे हैं. अभिभावको का कहना है कि कई बार इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है पर किसी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










