
UP: पार्क में लड़की के साथ हैवानियत करने वाले 7 आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
AajTak
हमीरपुर जिले में बीते दिनों ही सिटी फारेस्ट पार्क में अपने दोस्त के साथ घूमने गई लड़की को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई करते हुए हैवानियत का वीडियो वायरल किया था. अब सात आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कर जेल भेजे गए सात आरोपियों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ था.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज पुलिस और प्रशासन ने सिटी फॉरेस्ट पार्क में लड़की के साथ हैवानियत कर उसका वीडियो वायरल करने वाले सात आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया. इन सातों आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को ढहाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कर जेल भेजे गए सात आरोपियों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ था.
इन सातों आरोपियों ने बीते दिनों ही सिटी फारेस्ट पार्क में अपने दोस्त के साथ घूमने गई लड़की को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई करते हुए हैवानियत का वीडियो वायरल किया था. यह सभी सातों अपराधी जेल में बंद है और उनके घरों के अवैध निर्माण पर नगर पालिका और पुलिस की टीम ने बुलडोजर चला दिया है.
पुलिस ने बताया कि हमीरपुर में 16 अगस्त को हैवानियत की एक वारदात हुई थी, यहां एक युवती के साथ सिटी फॉरेस्ट इलाके में आधा दर्जन युवकों ने हैवानियत करते हुए उसका वीडियो बनाया था और उसे वायरल किया था, जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अभी भी कुछ फरार हैं.
हमीरपुर प्रशासन ने हैवानियत की वारदात करने वाले उन आरोपियों की प्रॉपर्टी को चेक कराया तो सात आरोपियों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया हुआ पाया गया, जिसको ध्वस्त करने के लिए आज सुबह से ही पुलिस और प्रशासन बुलडोज़र लेकर पहुंचा गया, और ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया गया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







