
UP: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ऑक्सीजन कंटेनर हुआ लीक, स्टेशन परिसर में मचा हड़कंप
ABP News
झारखंड के टाटा से मुरादाबाद जा रही ऑक्सीजन एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर संख्या तीन पर पहुंची थी. इसी दौरान ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर लदे लिक्विड ऑक्सीजन कंटेनर से ऑक्सीजन लीक होती नजर आई. जिसके बाद हड़कंप मच गया.
चंदौली: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर खड़ी ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर लदे लिक्विड कंटेनर से ऑक्सीजन लीक होने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन के साथ चल रहे टेक्निकल स्टाफ की मदद से ऑक्सीजन के लीकेज को बंद किया. लीकेज बंद होने के बाद ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई. जंक्शन पर हड़कंप मच गयादरअसल, झारखंड के टाटा से मुरादाबाद जा रही ऑक्सीजन एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर संख्या तीन पर पहुंची थी. इसी दौरान ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर लदे लिक्विड ऑक्सीजन कंटेनर से ऑक्सीजन लीक होती नजर आई. जिसके बाद डीडीयू जंक्शन पर हड़कंप मच गया.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











