
UP: नौकरी देकर ढाबा मालिक ने नाबालिग के साथ किया कुकर्म
AajTak
यूपी के महोबा में 13 साल के लड़के के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि नाबालिग को काम देने के बहाने ढाबा मालिक ने उसके साथ कुकर्म किया. पीड़ित किसी तरह वहां से भागकर पुलिस थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है आरोपी की तलाश कर रही है.
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक ढाबा मालिक ने 13 साल के लड़के के साथ कुकर्म किया. पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर पुलिस थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, मामला महोबा के काली पहाड़ी इलाके का है. यहां 13 साल का एक लड़का गरीबी और भुखमरी से परेशान होकर शहर पैसे कमाने आया था. वो शहर में कई दिनों से काम ढूंढ रहा था. तभी उसे राठौर ढाबा चलाने वाले राजेश ने अपने ढाबे पर काम दे दिया. पिछले तीन दिनों से काम कर रहे किशोर से ढाबा संचालक ने चाइल्ड लेबर करवाया. इतना ही नहीं उसके साथ कुकर्म किया.
'जान से मारने की धमकी भी देता था ढाबा मालिक'
पीड़ित नाबालिग के अनुसार, रात में जब वो सोने जाता था तो ढाबा संचालक उसे निर्वस्त्र कर कुकर्म करता था. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था. इससे परेशान होकर पीड़ित मौका मिलते ही ढाबे से भाग निकला. थाने पहुंचकर उसने सिसकते हुए पुलिस को पूरी घटना बताई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी- पुलिस
इस मामले में एएसपी सत्यम ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित नाबालिग की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई है. पुलिस आरोपी ढाबा संचालक की तलाश कर रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








