
UP: टिकैत से अलग होकर एक्शन में नया किसान संगठन, योगी सरकार को वादे पूरे करने की चेतावनी
AajTak
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने योगी सरकार को चुनावी वादे पूरे न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
राकेश टिकैत की भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) से अलग होकर राजेश सिंह चौहान ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के गठन का ऐलान किया था. अब ये नया किसान संगठन एक्शन में आता नजर आ रहा है. बीकेयू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी की सरकार को विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से किए वादे पूरे करने की चेतावनी दी है.
फतेहपुर में पत्रकारों से बात करते हुए राजेश सिंह चौहान ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांतों पर दूसरा संगठन बना है जो किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यूपी चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उनको जल्द पूरा करे.
ये भी पढ़ें- क्या राकेश टिकैत का काउंटडाउन 10 मार्च से शुरू हो गया था? BKU में बगावत की इनसाइड स्टोरी
राजेश सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी के चुनाव घोषणा पत्र में किसानों को लेकर किए गए वादों को पूरा कराने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलूंगा. उन्होंने साथ ही सरकार को ये चेतावनी भी दी कि अगर वे अपने घोषणा पत्र में किए वादों को जल्द पूरा नहीं करते हैं तो बीजेपी के खिलाफ प्रदेश और देश में बहुत बड़ा आंदोलन हम करेंगे.
राजेश सिंह चौहान ने महेंद्र सिंह टिकैत को महात्मा और अपना आदर्श बताया. साथ ही ये भी संदेश दे दिया कि वे राकेश टिकैत और नरेश टिकैत को लेकर नरमी नहीं बरतने वाले. उन्होंने राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शों को भूल गए हैं. उन्होंने राकेश और नरेश टिकैत पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पुत्रों ने उनकी विरासत को बेच दिया.
पुत्र को विरासत जाती है, संगठन नहीं

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








