
UP: जिस व्यक्ति का होने जा रहा था पोस्टमॉर्टम, वह चाय पीते हुए चौराहे पर मिला
AajTak
जिस फुलेश्वर जिसकी मौत की खबर से हाहाकार मचा था वह एक दुकान पर चाय पीता हुआ नजर आया. ये देखकर लोग हैरान रह गए. एक व्यक्ति ने पूरी बात फुलेश्वर को बताई और कहा कि उसके घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक हैरान करने देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. युवक की शिनाख्त के बाद सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. लेकिन कुछ देर में पता चला कि मृत युवक तो जिंदा है और वह अपने कस्बे के चौराहे पर चाय पी रहा है. बता दें कि सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के धनौती रेलवे क्रासिंग के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था. इस शख्स को कुछ लोगों ने एम्बुलेंस से सीएचसी सलेमपुर भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में एक शख्स ने इस शख्स की पहचान करते हुए इसे श्रीनगर गांव का फुलेश्वर बताया. इसी व्यक्ति ने श्रीनगर गांव में सूचना पहुंचा दी कि इस गांव के फुलेश्वर जिसकी उम्र 55 साल है, उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई है. आनन-फानन में फुलेश्वर का बेटा रविन्द्र कुछ लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा तो शव देखकर रोने लगा. बेटे रविन्द्र ने भी शव की शिनाख्त कर दी. इसके बाद सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बेटा रविन्द्र भी मोर्चरी गया. दूसरी तरफ गांव में फुलेश्वर की मौत की खबर से कोहराम मच गया था. अंत्येष्टि के लिए लोग सारा इंतजाम भी कर आए थे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










