
UP: जन सेवा केंद्र संचालक ने बनाया छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो, गुस्साए लोगों ने किया थाने का घेराव
AajTak
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में जनसेवा केंद्र के संचालक ने एक छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. इसके बाद संचालक ने जब वीडियो को वायरल कर दिया तो हड़कंप मच गया. मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में एक छात्रा को डरा धमकाकर जन सेवा केंद्र संचालक ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
शमशाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की के पिता ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि बीते दिनों बेटी एक जनसेवा केंद्र पर किसी काम से गई थी. वहां आमिर नाम के जन सेवा केंद्र संचालक ने उसे डरा धमका कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. बदनामी के डर से उसने यह बात परिजनों को नहीं बताई. जनसेवा केंद्र संचालक लड़की को डराता धमकाता रहता था. उसने लड़की का वीडियो वायरल कर दिया. इसके बाद जब पूरे मामले की जानकारी हुई. इस घटना के बाद लड़की के परिजन व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जन सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
आनन-फानन में पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर जन सेवा केंद्र के संचालक आमिर पुत्र यूनुस निवासी मीरा दरवाजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
अपर पुलिस अधीक्षक अजेय प्रताप सिंह ने कहा कि शमशाबाद थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसकी पुत्री का एक जन सेवा केंद्र संचालक ने डरा धमकाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










