
UP: छात्रा से दुपट्टा खींचने के आरोपियों ने की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली
AajTak
यूपी के अंबेडकर नगर में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा की मौत के बाद मनचलों ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की बंदूक छीनने की भी कोशिश की जिसके बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गोली मार दी. हालांकि ये गोली दोनों आरोपी के पैर में लगी है जबकि तीसरे का भागने के दौरान पैर टूट गया.
यूपी के अंबेडकरनगर में मनचलों की करतूत से परेशान इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत के बाद तीनों आरोपियों ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की. इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की बंदूक छीनने की भी कोशिश की जिसके बाद जवानों ने उन्हें गोली मार दी. पुलिस एनकाउंटर में आरोपी शाहबाज और फैसल के पैर में गोली लगी है जबकि तीसरे आरोपी अरबाज का भागते वक्त गिरने से पैर टूट गया है.
दरअसल शुक्रवार को स्कूल से लौटते वक्त कुछ युवकों ने छात्रा से छेड़खानी की थी और उसका दुपट्टा खींच लिया था. इससे छात्रा साइकिल से सड़क पर गिर गई और गाड़ी से टक्कर के बाद मौत उसकी मौत हो गई थी. इस घटना से छात्रा के माता पिता सदमे में हैं.
मृतक लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बायोलॉजी की छात्र थी, पढ़ाई में बेहद अच्छी थी और डॉक्टर बनना चाहती थी. पिता सभाजीत वर्मा ने बताया कि मौखिक तौर पर पुलिसवालों से एक हफ्ते पहले इन मनचलों की हरकतों को लेकर शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई सुध नहीं ली, अगर उस वक्त कार्रवाई हुई होती तो आज उनकी बेटी जिंदा होती. बता दें कि छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मृतक की दोस्त ने क्या बताया?
लड़की अपने दोस्तों के साथ स्कूल से वापस घर आ रही थी. मृतक छात्रा की दोस्त ने रोते हुए बताया कि शाहबाज, अरबाज और फैसल पीछा कर रहे थे. वो पहले भी ऐसा ही करते थे. शुक्रवार को सीधा दुप्पटा खींच लिया जिसकी वजह से वह साइकिल से गिर गई, पीछे से फैसल ने उसके ऊपर बाइक चला दी.
जब तक मैं पहुंचीं उसके मुंह से खून आ रहा था, वह कुछ नहीं बोल पाई, अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी मां का देहांत 8 साल पहले हो चुका था, पढ़ाई के साथ-साथ उनकी बेटी घर के भी काम करती थी. पिता ने कहा कि बेटी को इसलिए पढ़ाने भेजा था कि वो बुढ़ापे का सहारा बनेगी, अब न बेटी बची और न पत्नी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








