
UP: चोरी के शक में युवक को दी थर्ड डिग्री, 5 हजार लेकर छोड़ा, चौकी इंचार्ज सहित 7 पर FIR
AajTak
यूपी के बदायूं जिले (UP Badaun) में बाइक चोरी के शक में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर थर्ड डिग्री (Third degree) दी. इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई. परिजन ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. युवक की हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन ने घटना की शिकायत सीनियर अफसरों से की. मामले की जांच कराई गई. इसके बाद चौकी इंचार्ज सहित 7 पर एफआईआर दर्ज की गई. आरोप है कि थर्ड डिग्री देने के बाद युवक को पांच हजार की रिश्वत लेकर छोड़ा गया था.
उत्तर प्रदेश के बदायूं (UP Badaun) के थाना अलापुर क्षेत्र के ककराला में पुलिसकर्मियों ने बाइक चोरी के शक में एक युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया. इसके बाद युवक से पांच हजार रुपए लेकर उसे छोड़ दिया गया. यह मामला एक महीने पहले का है, जिसमें SSP के आदेश पर तत्कालीन चौकी इंचार्ज, 4 पुलिसकर्मियों और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है. गंभीर रूप से घायल युवक का बुलंदशहर में इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के थाना अलापुर क्षेत्र की ककराला के वार्ड संख्या 12 के यूनिस अली के पुत्र 20 वर्षीय रेहान को 2 मई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. रेहान मजदूरी कर वापस लौट रहा था. उस पर बाइक चोरी का आरोप था. रेहान के परिजन का कहना है कि पुलिस ने रेहान को पकड़ लिया, इसके बाद पुलिस चौकी में उसे करंट लगाया गया. उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया गया. पुलिस ने रेहान को छोड़ने के बदले में पांच हजार रुपए की रिश्वत भी ली.
यह भी पढ़ें: सब इंस्पेक्टर के बेटे को थाने में दी थर्ड डिग्री! रूम हीटर से पैरों को जलाया, जानिए क्या है पूरा मामला
रेहान के परिजन उसका इलाज बुलंदशहर में करवा रहे हैं. रेहान की हालत गंभीर बताई जा रही है. बीते बुधवार को जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन ने मामले की शिकायत सीनियर अफसरों से की. मामला संज्ञान में आने के बाद बदायूं के SSP डॉ. ओपी सिंह ने जांच दातागंज सीओ प्रेम कुमार थापा को सौंपी. जांच के बाद चौकी इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मियों व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया. SP सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा अन्य कार्रवाई भी की जा रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







