
UP: चार दशक के बाद बाहुबली मुक्त हुई नौतनवा की सियासत, पहली बार जीती BJP
AajTak
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की नौतनवा विधानसभा सीट पर दो बाहुबलियों की लड़ाई में तीसरे ने बाजी मार ली है. भाजपा-निषाद पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी ने 40 वर्षो के मिथक को तोड़ दिया है.
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की नौतनवा विधानसभा सीट पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत हुई है. यहां भाजपा-निषाद पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी ने अपने निकटवर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी कुंवर कौशल सिह उर्फ मुन्ना सिंह को 15870 वोटों से हराया है.
ऋषि त्रिपाठी को 90122 मत मिले और सपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को 74252 मत. वहीं नौतनवा विधानसभा से विधायक और कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में पत्नी मधुमणि समेत आजीवन कारावास की सजा काट रहे बाहुबली नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के बेटे अमन मणि 45963 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे.
वीरेंद्र प्रताप शाही से शुरू हुआ सफर
अस्सी के दशक में इस विधानसभा की पहचान लक्ष्मीपुर विधानसभा के रूप में थी. तब पहली बार छात्र राजनीति से उभरे बाहुबली नेता वीरेन्द्र प्रताप शाही ने लक्ष्मीपुर से विधानसभा की सियासत में कदम रखा. उनको अखिलेश सिंह का साथ मिला. निर्दल प्रत्याशी के रूप में वीरेन्द्र प्रताप शाही पहली बार अमर मणि को शिकस्त देकर विधायक बने.
उस चुनाव में श्रीपद अमृत डांगे वाली कम्युनिस्ट पार्टी से गठबंधन के टिकट पर अमर मणि चुनाव लड़े थे. पांच साल बाद 1985 के चुनाव में वीरेन्द्र प्रताप शाही को लगातार निर्दल प्रत्याशी के रूप में जीत मिली. रेलवे के ठेकों को लेकर शिव प्रकाश शुक्ल ने वीरेन्द्र प्रताप शाही की हत्या कर दी. उसके बाद 1989 में अमरमणि लक्ष्मीपुर से विधानसभा चुनाव में उतरे.
अमरमणि ने लगाई जीत की हैट्रिक

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









