
UP: चलती कारों में 4 युवकों को स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया इतना जुर्माना
AajTak
चंदौली में सड़क पर स्टंट करना दो कार चालकों को भारी पड़ा है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 12-12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. बताते चलें कि 30 जून को दो कारों में सवार होकर युवक राजदरी- देवदरी वाटरफॉल की तरफ जा रहे थे. जब युवक चकिया के सिकंदरपुर इलाके से गुजर रहे थे तो कार में ही स्टंट करना शुरू कर दिया.
उत्तर प्रदेश के चंदौली में सड़क पर स्टंट करना दो कार चालकों को भारी पड़ा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों कार चालकों पर 12-12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. वायरल वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है. इसमें कुछ युवक कार से चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र से गुजरते हुए स्टंट कर रहे थे.
दरअसल, बरसात का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली के नौगढ़ इलाके में राजदरी देवदरी वॉटरफॉल पर पर्यटकों का आना-जाना भी शुरू हो गया है. पिकनिक मनाने के लिए लोग राज दरी वाटरफॉल की तरफ जा रहे हैं.
दोनों कारों की खिड़कियों से निकलकर युवकों ने स्टंट किया
इसी क्रम में 30 जून को दो कारों में सवार होकर कुछ युवक राजदरी-देवदरी वाटरफॉल की तरफ जा रहे थे. जब युवक चकिया के सिकंदरपुर इलाके से गुजर रहे थे तो कार में ही स्टंट करना शुरू कर दिया. दोनों चलती कारों की खिड़कियों से निकलकर युवकों ने स्टंट कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से जा रहे किसी वाहन चालक ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पुलिस ने दोनों गाड़ियों पर 12-12 हजार का जुर्माना लगाया
वीडियो वायरल होने के बाद चंदौली पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया. इसके बाद खतरनाक ढंग से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अवहेलना करने के आरोप में दोनों गाड़ियों पर 12-12 हजार का जुर्माना लगाया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








