
UP: गन्ने के खेत में साढ़े पांच साल की मासूम से रेप, 7 और 11 साल के दो बच्चों पर आरोप
AajTak
शाहजहांपुर में साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है, जिसका आरोप 7 और 11 साल के दो लड़कों पर लगा है. बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस के मुताबिक, लड़कों की उम्र की वेरिफिकेशन करवाई जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की उम्र महज 7 साल और 11 साल है. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
दरअसल, थाना बण्डा क्षेत्र में 7 साल और 11 साल के दो बच्चों पर साढ़े 5 साल की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप है. बच्ची की मां ने पुलिस को दोनों आरोपी बच्चों के खिलाफ शिकायत दी है.
पीड़िता की मां ने बताया कि 27 जून को बच्ची बकरी चराने के लिए खेत पर गई थी. शाम को करीब 6:00 बजे गांव के ही 2 के बच्चों ने बच्ची को लालच दिया और गन्ने के खेत में ले गए. वहां दोनों ने बच्ची के साथ रेप किया. बच्ची जब घर पहुंची तो उसके कपड़े खून से सने हुए थे. पूछने पर बच्ची ने रो-रोकर पूरी घटना उन्हें बताई.
एसपी ग्रामीण संजीव बाजपेई ने कहा कि बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपी नाबालिग हैं. एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 11 साल बताई गई है. फिलहाल दोनों की उम्र की वेरिफिकेशन करवाई जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कानपुर में 6 साल की मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म हाल ही में कानपुर में अधेड़ उम्र के आदमी ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था. बच्ची अपने घर पर अकेली थी. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे. बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी मौके पर पहुंचा और उसने बच्ची को आम देने का लालच दिया. फिर, बच्ची को घर से 100 मीटर दूर एक बगीचे में ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद फरार हो गया. बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धीरज उर्फ मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










