
UP: गणेश पूजा करने से चर्चा में आईं BJP नेता रूबी खान, कहा- 'धमकियां मिल रहीं लेकिन डरूंगी नहीं'
AajTak
अलीगढ़ में बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान ने गणेश चतुर्थी पर अपने घर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी. इसके बाद वह मौलानाओं के निशाने पर आ गई हैं. रूबी खान ने कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह विधि-विधान से पूजा कर रही हैं औऱ पूरी लगन से विसर्जन भी करेंगी.
अलीगढ़ में बीजेपी की महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. वजह ये है कि उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी. इसके बाद मौलानाओं ने विरोध जताया है. वहीं, रूबी आसिफ खान का कहना है कि मौलानाओं ने पहले भी उनके विरोध में पोस्टर लगवाए हैं और फिर से वह विरोध कर रहे हैं, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं हैं. उनका मानना है कि ईश्वर एक है.
रूबी आसिफ खान ने बताया कि मैंने 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की अपने घर में 7 दिनों के लिए स्थापना की थी. मैं पूरे विधि-विधान से 7 दिन बाद गणेश जी को विसर्जन के लिए लेकर जाऊंगी. मैंने पहले भी अपने घर में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की थी, जब अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नींव रखी थी, लेकिन उस समय भी कुछ लोगों ने विरोध करते हुए फतवे जारी किए थे. मेरे पोस्टर लगवा दिए थे.
रूबी आसिफ खान ने कहा कि अभी भी इन लोगों ने पहले जैसा रवैया अपना लिया है. अभी मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. लेकिन मैं डरने वालों में से नहीं हूं. ना ही मैं डरूंगी. मैं पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश का विसर्जन करूंगी. मेरा पूरा परिवार और मेरे पति साथ हैं. आसपास के लोग भी मेरे साथ हैं. लेकिन कुछ कट्टरपंथी मेरे विरोध में खड़े हुए हैं.
वहीं, रूबी आसिफ खान के पति आसिफ खान ने बताया कि मेरी पत्नी ने विधि-विधान के साथ 7 दिन के लिए घर में गणेश जी की स्थापना की है. 7 दिन बाद धूमधाम के साथ विसर्जन करने जाएंगी. हालांकि उनको मौलाना से धमकियां मिल रही हैं, फतवे जारी किए जा रहे हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. जो हमने काम किया है, वह ऊपर वाले के लिए किया है. हमारा मानना है कि भगवान-अल्लाह एक है. पहले भी जब अयोध्या में पीएम मोदी ने राममंदिर की नींव रखी थी, तब भी मेरी पत्नी ने मिठाई बंटवाई थी. घर पर श्री राम दरबार लगाकर पूजा अर्चना की थी. इसके बाद मेरी पत्नी के पूजा करते हुए शहर में पोस्टर लगवाए गए कि यह रूबी आसिफ खान हिंदू बन गई है. तब कहा गया था कि इसके परिवार को इस्लाम से खारिज कर दो. लेकिन हम बिल्कुल नहीं डरेंगे. हम जानते हैं कि मौत तो एक ही बार आनी है. हम हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तानी बनकर रहेंगे.
ये भी देखें

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










