
UP: खाने की टेबल के पास पेशाब किया, फिर चाचा-भतीजा को पीट दिया
AajTak
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ढाबे पर दबंगों ने चाचा-भतीजे को जमकर पीटा. गलती सिर्फ इतनी थी कि भतीजे ने दबंग को खाने की टेबल के पास पेशाब करने से मना किया था. चाचा-भतीजे के साथ हुई मारपीट की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ढाबे पर दबंगों ने चाचा-भतीजे को जमकर पीटा. गलती सिर्फ इतनी थी कि भतीजे ने दबंग को खाने की टेबल के पास पेशाब करने से मना किया था. चाचा-भतीजे के साथ हुई मारपीट की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है. अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के नादा पुल के समीप चौधरी ढाबा पर दबंग युवकों ने चाचा-भतीजे को बेरहमी से पीटा. बताया गया है कि नादा वाजिदपुर निवासी वीरेंद्र उर्फ भोला अपने चाचा गोवर्धन के साथ ढाबे पर मंगलवार की देर रात्रि को खाना खा रहा था. इसी दौरान पड़ोस में स्थित खुशी ढाबे पर शराब पार्टी कर रहे युवकों में से एक युवक उठकर आया और भोला की टेबल के पास पेशाब करने लगा, जब भोला ने इसका विरोध किया, उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी. दोनों के बीच विवाद होने लगा. इस दौरान दबंग युवक ने भोले के साथ हाथापाई शुरू कर दी. भतीजे को बचाने आए चाचा गोवर्धन पर भी हमला कर दिया. चाचा-भतीजे का कहना है कि उसके अन्य साथ भी मौके पर आ गए, इसके बाद बवाल और भी बढ़ गया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










