
UP: कोरोना के डर से लोगों ने बच्चे की अर्थी को नहीं दिया कंधा, नाले के पास कब्र खोद पिता ने किया दफन
AajTak
बेटे की मौत के बाद जब पिता ने कंधा देने के लिए उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी तो करोना संक्रमण की डर से कोई भी व्यक्ति बेटे को कंधा देने नहीं आया. कोरोना का खौफ इस कदर था कि रिश्तेदार भी शामिल नहीं हुए.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर लोगों में भय व्याप्त है. ऐसे में कोरोना संक्रमण के डर से यहां एक बच्चे के शव को किसी ने कंधा नहीं दिया. जिसके चलते पिता ने मजबूरी में नाले के पास खुद कब्र खोदी और बेटे की लाश को दफन कर दिया. हालांकि बेटे की मौत कोरोना संक्रमण से नहीं हुई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के खौफ ने लोगों की संवेदनाएं भी कमजोर कर दी हैं. जानकारी के मुताबिक लखनऊ में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में एक पिता के द्वारा अपने बेटे की अकेले कब्र खोदकर दफन करने वाला मामला सामने आया है. लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में रहने वाले सूरजपाल का 13 साल का बेटा 1 हफ्ते से तेज बुखार में था. उसका इलाज सूरजपाल घर पर ही दवा से कर रहे थे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उनके बेटे की मौत हो गई. बेटे की मौत के बाद जब कंधा देने के लिए उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी तो कोरोना संक्रमण की डर से कोई भी व्यक्ति बेटे को कंधा देने नहीं आया. कोरोना का खौफ इस कदर था कि रिश्तेदार भी शामिल नहीं हुए.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









