
UP के मंत्री ने शिवलिंग के पास धोए हाथ! कांग्रेस बोली- इनकी आस्था राजनीतिक
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शिवलिंग के ठीक बगल में हाथ धोते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता ने भी शेयर किया है. कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी की आस्था राजनीतिक है.
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा के शिवलिंग के नजदीक हाथ धोने पर हंगामा शुरू हो गया है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर सतीश शर्मा का वीडियो पोस्ट कर उन पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं की आस्था को राजनीतिक बताया है तो वहीं समाजवादी पार्टी के नेता ने सवाल किया है कि यदि यही काम किसी और जाति का शख्स करता तो तब क्या होता?
कांग्रेस और सपा नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सतीश शर्मा का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह शिवलिंग के ठीक बगल में उसके अर्घ्य के अंदर अपने हाथ धोते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उनके ठीक बगल में मंत्री जितिन प्रसाद भी नजर आ रहे हैं. वह हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं.
इनकी आस्था राजनीतिक: कांग्रेस
वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा है,'उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा शिवालय में शिवलिंग के अर्घ्य से सटाकर ही हाथ धो रहे हैं. बगल में एक और मंत्री जितिन प्रसाद खड़े होकर टकटकी निगाह से देख रहे हैं. धर्म के नाम पर, देवी-देवताओं के नाम पर राजनीति करने वाले और कुर्सी पर बैठने वाले इन नीचों के पास इतनी सामान्य सी बुद्धि भी नहीं कि शिवलिंग के समीप हाथ नहीं धोया जाता. इन दुर्बुद्धि वालों के लिए हमारी आस्था, हमारा विश्वास, हमारे देवी-देवता केवल राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के साधन मात्र हैं. उससे अधिक ना इन्हें ईश्वर में आस्था है, ना ही जनता की आस्था में विश्वास.'
सपा नेता ने CM योगी से पूछा सवाल
वहीं, समाजवदी पार्टी से पूर्व विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए लिखा है,'लोधेश्वर शिवलिंग पर हाथ धोने वाला अधर्मी सतीश शर्मा योगी सरकार में राज्यमंत्री है और साथ में ब्राह्मणों के स्वघोषित इंपोर्टेड चेहरे भी खड़े हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







