
UP के बदायूं में नाबालिग से गैंगरेप, दो भाइयों ने दुष्कर्म के बाद छत से दिया धक्का, पीड़िता गंभीर
AajTak
परिजनों का आरोप है की पीड़िता के साथ गैंगरेप करने के बाद दूसरी मंजिल से आरोपियों ने नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
बदायूं जिले में एक नाबालिक के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. परिजनों का आरोप है की पीड़िता को गैंगरेप करने के बाद दूसरी मंजिल से आरोपियों ने नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ दो भाइयों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और बाद में उसे दो मंजिला इमारत की छत से धक्का दे दिया.
छत पर ले गए थे दोनों भाई
गंभीर रूप से घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नाबालिग लड़की के परिवार के एक सदस्य द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उसे मंगलवार रात पड़ोस में रहने वाले 2 भाई राजीव और आशीष अपने घर ले गए.
केस दर्ज कर शुरू की गई जांच
नाबालिग को छत पर ले जाकर दोनों भाइयों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बाद में वे नाबालिग को अपने घर की छत पर ले गए और उसे वहां से धक्का दे दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म (376डी आईपीसी) की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









