
UP के इस अधिकारी के खिलाफ बैठी जांच, टेंडर बांटने में अवैध वसूली के आरोप
AajTak
संजय सिंह, अपर परियोजना प्रबन्धक, हाईकोर्ट ईकाई-1 में तैनात हैं. उन पर परियोजना के टेंडर देने के लिए अवैध तरीके से वसूली करने के आरोप हैं. यह भी शिकायत है कि संजय सिंह ने कई सौ करोड़ से अधिक की वसूली की है.
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम में अपर परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने जांच शुरू कर दी है. प्रमुख सचिव PWD से रिपोर्ट मांगी गई है. उन्हें 3 जून 2024 तक वक्त रिपोर्ट देने के लिए दिया गया है. संजय कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी. संजय कुमार सिंह से भी 3 जून 2024 तक जवाब मांगा गया है. शिकायतकर्ता ने संजय कि संपत्तियों की जांच ईडी और सीबीआई से कराने की मांग की है.
कौन हैं संजय कुमार सिंह संजय सिंह, अपर परियोजना प्रबन्धक, हाईकोर्ट ईकाई-1 में तैनात हैं. उन पर परियोजना के टेंडर देने के लिए अवैध तरीके से वसूली करने के आरोप हैं. यह भी शिकायत है कि संजय सिंह ने कई सौ करोड़ से अधिक की वसूली की है. प्रयागराज के रहने वाले मयंक उपाध्याय ने कानपुर-लखनऊ में संजय कुमार सिंह के द्वारा किए गए कामों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और टेंडर में वसूली की शिकायत की है.
लोकायुक्त से की गई शिकायत में संजय कुमार सिंह की आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच ED और विजिलेंस से करवाने की मांग की गई है. शिकायती पत्र में कहा गया कानपुर एयरपोर्ट के निर्माण में बड़े पैमाने पर संजय कुमार सिंह ने धांधली की है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










