
UP की शाहीन बेगम के इस Video ने मचाई सनसनी, दलित युवक बोला- आशीर्वाद ले रहा था; अध्यक्ष बोलीं- राजनीतिक साजिश
AajTak
पेशाब कांड और जूते में पानी पिलाने की खबरों के बीच अब उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सनसनी मचा देने वाला वीडियो सामने आया है. 15 सेकंड के वीडियो में एक शख्स अपने सामने कुर्सी पर बैठी महिला के पैरों में सिर रखकर गिड़गिड़ा नजर आ रहा है.
UP News: समाजवादी पार्टी की नेता और पिहानी नगर पालिका की महिला अध्यक्ष के पैरों के आगे सिर रखे एक दलित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वह महिला के पैरों के आगे अपना सिर रखकर हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई पड़ रहा है. इस दौरान कुछ लोग तेज़ आवाज में उससे माफ़ी मांगने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं. नगर पालिका अध्यक्ष गिड़गिड़ा रहे युवक को उठने के लिए कहती हैं. अब वीडियो सामने आने के बाद दलित युवक फिलहाल महिला अध्यक्ष को मां समान बताते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने की बात बोल रहा है. वहीं, महिला अध्यक्ष ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता 15 सेकंड का वायरल वीडियो हरदोई जिले की पिहानी नगर पालिका से ताल्लुक रखता है. दरअसल, मेरे सराय मोहल्ले में रहने वाला एक दलित युवक राजाराम पुत्र रामपाल नगर पालिका अध्यक्ष शाहीन बेगम के पैरों में गिरकर किसी बात को लेकर माफ़ी मांग रहा है. युवक उनके पैरों के पास हाथ जोड़ और सिर रखकर कहता नजर आ रहा है, ''बहुत बड़ी गलती हो गयी. माफ़ कर दो.''
इस दौरान पीछे से एक व्यक्ति तेज़ आवाज में बोलने को कहता है. तब बेबस युवक एक बार फिर ''माफ कर देऊ.. दोबारा गलती नहीं होगी'' कहता नजर आता है. महिला अध्यक्ष वीडियो में युवक से उठने के लिए कहती हैं.
अब इस घटना को सफाईकर्मी के अन्याय बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. अध्यक्ष के पैरों में गिरकर माफ़ी मांगने वाले युवक राजाराम ने इसे गलत बताया है. साथ ही वायरल वीडियो को चालबाजी बताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शाहीन बेगम को मां सामान बताया और उनके पैर छूने की बात कही है.
महिला अध्यक्ष शाहीन बेगम का कहना है कि एक युवक आकर उनके पैरों में लेट गया था. जिसे वो महिला होने के नाते नहीं उठा पाईं. उसे दूसरे लोगों ने उठाया. इसके बाद कुर्सी पर बैठाकर उसकी समस्या सुनी गई. उन्होंने इस वायरल वीडियो को अपने राजनैतिक विरोधियों की साजिश बताया है.
फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया और युवक से जानकारी ली है. लेकिन युवक ने वीडियो को गलत संदेश के साथ वायरल करने के मामले में लिखित तहरीर पुलिस में दी है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










