
UP: कारोबारी को लूटने वाले इनामी बदमाश फारुख को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, ड्राइवर ने रची थी साजिश
AajTak
यूपी के मथुरा में एक व्यापारी के घर लूट और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश फारुख को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. इस लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने बताया कि व्यापारी के ड्राइवर ने ही पूरी साजिश रची थी जिसे फारुख ने अंजाम दिया था.
यूपी के मथुरा में एक व्यापारी की पत्नी की हत्या और लूट के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. 50,000 रुपये के इनामी बदमाश फारुख ने कारोबारी की पत्नी की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था.
रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए बदमाश फारुख ने मोहसीन (ड्राइवर) के साथ मिल कर 4 नवंबर की देर रात को गुरु कृपाविलास कॉलोनी में कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल की पत्नी कल्पना अग्रवाल की हत्या कर दी थी और उन्हें भी बुरी तरह पीटा था.
इसके बाद ये बदमाश घर में रखा कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे. हैरानी की बात ये है कि फारुख ने जिस मोहसीन के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था वो कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल का ड्राइवर था.
लूट से 20 दिन पहले ऐसे रची गई थी साजिश
ड्राइवर मोहसीन के साथ मिलकर फारुख ने लगभग 20 दिनों पहले इस घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी. इस काम के लिए ड्राइवर ने लगभग पंद्रह दिन पहले घर के मुख्य दरवाजे की चाभी चुराई थी.
3 नवंबर की शाम को जब ड्राइवर मोहसीन कृष्ण कुमार अग्रवाल को वृंदावन स्थित उनके दुकान से लेकर लाया था, उसने उसी गाड़ी में मुख्य आरोपी फारुख को भी सामान रखने वाली जगह में छुपा दिया जिससे किसी को पता ना लगे कि गाड़ी में कोई तीसरा व्यक्ति भी है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











