
UP उपचुनाव: BJP का ट्रिपर लेयर प्लान, प्रचार के लिए मंत्रियों की फौज उतारने की तैयारी
AajTak
उत्तर प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. बीजेपी ने प्रचार के लिए मंत्रियों की फौज उतारने का प्लान बनाया है. केंद्रीय मंत्रियों को भी इन तीन सीटों पर प्रचार करने के लिए उतारा जाएगा. संगठन के बड़े पदाधिकारी भई इन तीन सीटों पर बूथ प्रबंधन संभालेंगे. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी तीनों सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे.
यूपी उपचुनाव को लेकर भाजपा का ट्रिपल लेयर प्लान तैयार किया है. उपचुनाव में भाजपा यूपी के मंत्रियों की फौज उतारेगी, जो सरकार के काम और चुनावी मुद्दों पर प्रचार करेंगे. यूपी के मंत्रियों को अलग-अलग सीट की जिम्मेदारी दी गयी है, जो क्षेत्र में चुनाव प्रचार को मजबूत करेंगे. केंद्रीय मंत्रियों को भी इन तीन सीटों पर प्रचार करने के लिए उतारा जाएगा. संगठन के बड़े पदाधिकारी भई इन तीन सीटों पर बूथ प्रबंधन संभालेंगे. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी तीनों सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे.
सूत्रों के मुताबिक कपिलदेव अग्रवाल, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, सोमेंद्र तोमर, बृजेश सिंह, दिनेश खटीक, गुलाब देवी और अन्य खतौली की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, बलदेव औलख, जितिन प्रसाद, सुरेश खन्ना, धर्मपाल सिंह, जेपीएस राठौड़, दानिश आजाद को रामपुर की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा मैनपुरी का जिम्मा अजीत पाल, राकेश सचान, असीम अरुण, प्रतिभा शुक्ला, जयवीर सिंह, संदीप सिंह, रामकेश निषाद, मन्नू कोरी, आशीष पटेल और कई नेताओं को मिली है.
बीजेपी ने चला अति पिछड़ा कार्ड
कुढ़नी उप चुनाव में बीजेपी का कोर वोटर वाला अति पिछड़ा कार्ड सब पार्टियों पर पर भारी दिख रहा है. बीजेपी के परंपरागत वोटर सवर्ण और वैश्य के साथ-साथ अति पिछड़ा समाज से आने वाले को टिकट दिया है. वैसे कुढ़नी की बात करें तो 2015 वाला ही दृश्य है. यानी जदयू की तरफ से मनोज कुशवाहा हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी ने अति पिछड़ा समाज से आने वाले केदार प्रसाद गुप्ता को मैदान में उतारा है. पिछले चुनाव (2015) में केदार प्रसाद गुप्ता ने मनोज कुशवाहा को हराया था. फिर एक बार दोनो आमने-सामने हैं. परिणाम क्या होगा यह देखने वाली बात होगी.
मैदान में ओवैसी और सहनी की पार्टी
दलीय या सामाजिक समीकरण की बात करें तो ओवैसी की AIMIM और मुकेश सहनी की VIP पार्टी ने दोनों समीकरणों में सेंध लगाने ले लिए प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. ओवैसी की पार्टी ने अपने परम्परागत मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिया है. वहीं मुकेश सहनी अपने आधार वोटर सहनी को छोड़कर भूमिहार बिरादरी से आनेवाले को प्रत्याशी उतारा है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







