
वंदे भारत स्लीपर का जलवा... पहले ही दिन कुछ ही घंटों में बिक गए सारे टिकट
AajTak
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. गुवाहाटी के कामाख्या और कोलकाता के हावड़ा स्टेशन के बीच चलने वाली इस ट्रेन की पहली कमर्शियल यात्रा के लिए बुकिंग खुलते ही कुछ ही घंटों में सभी सीटें फुल हो गईं.
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली कमर्शियल यात्रा के लिए सभी टिकट मंगलवार को बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर बिक गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को मालदा टाउन से इस आधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. यह प्रीमियम ट्रेन असम के कामाख्या (गुवाहाटी) और पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के बीच चलेगी.
ट्रेन की पहली आधिकारिक कमर्शियल दौड़ गुरुवार को निर्धारित की गई है. भारतीय रेलवे के मुताबिक, यात्री आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम कनेक्टिविटी पर पूरा भरोसा जता रहे हैं. यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन संचालित होगी और दोनों दिशाओं से गंतव्य तक पहुंचने में 14 घंटे का वक्त लेगी.
इस नई सेवा के शुरू होने से इन दोनों शहरों के बीच रेलवे यात्रा का वक्त तीन घंटे से ज्यादा कम हो जाएगा. यात्रियों के उत्साह ने इस क्षेत्र के लिए प्रीमियम रेल कनेक्टिविटी का एक नया अध्याय लिख दिया है.
हावड़ा-कामाख्या के बीच रफ्तार का नया दौर
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के बीच का सफर अब और भी आरामदायक और तेज हो गया है. यह ट्रेन हावड़ा और कामाख्या के बीच की दूरी को तय करने में मौजूदा ट्रेनों की तुलना में तीन घंटे कम वक्त लेगी. यात्रियों को दी जाने वाली आधुनिक सुविधाओं और तेज रफ्तार के कारण ही बुकिंग खुलते ही टिकटों की भारी मांग देखी गई.
यह भी पढ़ें: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पहले ही दिन लोगों ने कर दी ऐसी हरकतें, रेलवे को कहनी पड़ी ये बात

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







