
Crime Katha: समलैंगिक रिश्ते में अड़चन बना पति, सुपारी देकर पत्नी ने करा दिया मर्डर, दिल दहला देगी कत्ल की ये वारदात
AajTak
यूपी के फतेहपुर जिले से कत्ल और साजिश की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक पत्नी और उसकी लेस्बियन पार्टनर ने सुपारी देकर पति की हत्या करा दी. पुलिस की जांच में रिश्तों और साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ. पढ़ें इस वारदात का पूरा सच.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का असोथर थाना क्षेत्र आमतौर पर शांत माना जाता है, लेकिन 14 जनवरी की सुबह इलाके के टिकर गांव में ऐसा मंजर सामने आया, जिससे हड़कंप मच गया. अरहर के खेत में पड़े एक शव ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी. खेत में फैली खून की लकीरें बता रही थीं कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की हालत देखकर साफ हो गया कि मामला साधारण नहीं है. गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और हर कोई इस वारदात के पीछे की वजह जानना चाहता था.
खेत से मिली थी राम सुमेर सिंह की लाश अब पुलिस का पहला काम था लाश की शिनाख्त करना. लिहाजा, पुलिस ने शव की पहचान 45 वर्षीय राम सुमेर सिंह के रूप में की. पुलिस पाया कि उसका गला रेत दिया गया था, जिससे साफ था कि हत्यारे किसी भी कीमत पर उसकी जान लेना चाहते थे, लाश 14 जनवरी की सुबह बरामद हुई थी, लेकिन हत्या एक रात पहले ही हो चुकी थी. मौका-ए-वारदात से कोई ठोस सुराग न मिलने के कारण शुरुआती जांच में पुलिस भी उलझन में थी. हालांकि, कत्ल करने के बेरहम तरीके ने अफसरों को गहन तफ्तीश के लिए मजबूर कर दिया.
बयानों और CDR ने बदली जांच की दिशा इस हत्याकांड की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस की नजर सबसे पहले मृतक के घर और उसके पारिवारिक संबंधों पर गई. राम सुमेर की पत्नी रेनू देवी के व्यवहार में कुछ असामान्य बातें सामने आईं. पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था. उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे. इसके बाद गांव वालों के बयानों और रेनू की कॉल डिटेल्स ने जांच की दिशा ही बदल दी. धीरे-धीरे शक की सुई घर की दहलीज तक पहुंचने लगी.
रेनू को लेकर चौंकाने वाला खुलासा पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मरने वाले राम सुमेर की पत्नी 35 वर्षीय रेनू देवी पिछले करीब 18 महीनों से मालती देवी उर्फ बुध्धी के साथ रिलेशनशिप में थी. यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं था, बल्कि दोनों के बीच समलैंगिक संबंध थे. राम सुमेर सिंह को उन दोनों के इस बेमेल रिश्ते का पता चल चुका था. वो इसका विरोध करता था और दोनों महिलाओं को मिलने से रोकता था. बस यही बात धीरे-धीरे घर में झगड़ों और तनाव का कारण बन गई.
ऐसे रची गई खूनी साजिश पति की रोक-टोक और दबाव से परेशान रेनू परेशान थी. वो मालती से मिल नहीं पाती थी. दोनों एक दूसरे के लिए तड़पते थे. इसी वजह से उन दोनों ने एक खौफनाक रास्ता चुन लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने तय कर लिया कि अगर राम सुमेर रास्ते से हट जाए तो उनकी जिंदगी आसान हो जाएगी. यहीं से हत्या की साजिश ने आकार लेना शुरू किया. फिर दोनों ने बातों-बातों में सुपारी किलर तक पहुंचने की योजना बनाई. यही फैसला आगे चलकर एक खूनी वारदात की शक्ल में बदल गया.
सुपारी किलर से हुआ सौदा प्लान के मुताबिक, मालती देवी ने अपने परिचित एक ई-रिक्शा चालक जितेंद्र गुप्ता उर्फ जिद्दी से संपर्क किया. दोनों की बातचीत में 60 हजार रुपये में हत्या की सुपारी तय हुई. जिसके चलते 8 हजार रुपये एडवांस के तौर पर जितेंद्र को दिए गए, जबकि बाकी रकम हत्या के बाद देने का वादा किया गया. जितेंद्र ने अपने दो साथियों राजू सोनकर और राम प्रकाश उर्फ मड्डू को भी इस साजिश में शामिल कर लिया. अब उन्हें बस सही मौके के इंतजार था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






