
UP: उन्नाव में सामने आया लंगूर-बंदरों की तस्करी का मामला, STF ने दो को किया गिरफ्तार
AajTak
Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एसटीएफ ने लंगूर और बंदरों के तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी बंदरों को ले जाकर बाहर बेच देते थे. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एसटीएफ ने शराब, लकड़ी, गांजा चरस नहीं, बल्कि बंदरों की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए आरोपियों के पास से 20 लंगूर बंदर भी बरामद हुए थे, जिन्हें बाद में वन विभाग ने कानपुर के चिड़ियाघर में छोड़ दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि उन्नाव के बिहार थाना के कस्बा पाटन में 3 दिन पहले एक किराए के घर में पिछले 6 साल से रह रहे एक वर्ग विशेष के दो लोगों को यूपी एसटीएफ की टीम ने बंदरों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. यूपी एसटीएफ की टीम ने आरोपियों के पास से जाल में बंद किए गए 20 लंगूर बंदर भी बरामद किए थे. आरोपी पश्चिमी यूपी के जिलों में बंदरों की बिक्री करते थे. लंगूर बंदरों की तस्करी करने वाले युवकों के मुख्य सरगना की तलाश में एसटीएफ की टीम लगी हुई थी. फिलहाल एसटीएफ की टीम पकड़े गए आरोपियों को अपने साथ ले गई है. उन्नाव जनपद के वन अधिकारी ने बताया की लंगूरों को उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सुरक्षित कानपुर चिड़ियाघर में पहुंचा दिया गया है.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान: गोवंश लेकर भाग रहे गो-तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, फायरिंग भी की
उन्नाव उप प्रभागीय वनधिकारी आर एन चौधरी ने कहा कि रेंजर बीघापुर और एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग लंगूर बंदरों की तस्करी करते हैं. इसके बाद पाटन गांव गए और दो अभियुक्तों को पकड़ लिया. इनमें सद्दाम और नदीम के पास से 20 लंगूर बंदर मिले हैं. बिहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. लंगूर की तस्करी को लेकर आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि चूकि यहां के लोग कहते हैं कि यहां लंगूर परेशान कर रहे हैं, कहीं-कहीं लोग बच्चे पालते हैं. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










