
'UNSC में भारत को मिले स्थाई सदस्यता...', BRICS की बैठक में रूसी विदेश मंत्री ने किया रिफॉर्म का समर्थन
AajTak
रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने UNSC सुधारों के प्रति रूस के समर्थन को दोहराया और भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्यता देने की पैरवी की. BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में उन्होंने यह बात कही और अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के देशों की प्रतिनिधित्व बढ़ाने की जरूरतों पर भी जोर दिया.
रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में UNSC में भारत के सुधार की अपील का समर्थन किया है. उन्होंने खासतौर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की जरूरतों पर जोर दिया और भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्यता देने की वकालत की. उन्होंने कहा कि इस बदलाव से अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के देशों को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने का रास्ता तय करेगा.
रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा, "हम UNSC सुधारों के पक्षधर हैं और मानते हैं कि विश्वस्तरीय संवाद और सहयोग के लिए भारत और ब्राजील जैसे देशों को स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए." इस बैठक में लावरोव ने अपने ब्राजीली मंत्री माउरो विएरा से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की.
यह भी पढ़ें: BRICS की अहम बैठक में शामिल नहीं होंगे विदेश मंत्री और NSA डोभाल, पहलगाम हमले के बाद लिया फैसला
ब्रिक्स की बैठकें ब्राजील में हो रही हैं!
ब्रिक्स की बैठकें इस बार ब्राजील में हो रही हैं, और यहां रियो डी जेनेरियो में सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने शिरकत की. भारत के विदेश मंत्री आंतरिक समस्याओं की वजह से इस बैठक में नहीं गए हैं, जबकि भारतीय शेरपा भारत का इस बैठक में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
भारत-रूस इन क्षेत्रों में कर रहे काम!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






