
Unnao Dalit Girl Case: आश्रम, 4 फीट का गड्ढा... क्या है उन्नाव कांड का पूरा सच? देखें
AajTak
उन्नाव की सियासत एक बार फिर महिला अत्याचार से कलंकित हुई है. पूर्व मंत्री के बेटे पर संगीन आरोप लगे हैं जिसने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासी तापमान बढ़ा दिया है. समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे स्वगीर्य फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजौल सिंह पर संगीन आरोप लगे हैं. परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को 2 महीने तक बंधक बनाया और फिर उसकी हत्या कर दी. दो महीने से परिवार इंसाफ के लिए दर दर ठोकरें खा रहा था. 8 दिसंबर को बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई, लेकिन परिवार का आरोप है कि बिना पैसों के पुलिस काम करने को तैयार नहीं थी. बेटी की तलाश करती मां को जब पुलिस से कोई उम्मीद नहीं मिली तो वो 24 जनवरी को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से गुहार लगाने लखनऊ पहुंच गई. देखें क्या है पूरा मामला.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










