
Unix ने लॉन्च किया अनोखा ब्लूटूथ स्पीकर, साथ में मिलता है खास माइक, बदल सकेंगे आवाज
AajTak
Unix ने नया वायरलेस स्पीकर लॉन्च किया है, जो कैरोके माइक के साथ आता है. इस माइक की मदद से हैंडफ्री कॉल्स पर बात भी कर पाएंगे. साथ ही आप इसकी मदद से अपनी आवाज को भी बदल सकते हैं. ये डिवाइस 1200mAh की बैटरी के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज में 5 से 6 घंटे का बैटरी बैकअप ऑफर करती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Unix ने भारतीय बाजार में एक नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है, जो बिल्ट-इन कैरोके माइक के साथ आता है. ये दोनों ही प्रोडक्ट्स आपको सिंगल यूनिट में मिलेंगे, जो बेहद आकर्षक कीमत पर आता है. कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में ही अपना नेकबैंड भी लॉन्च किया था.
ब्रांड का Mystic Wireless ब्लूटूथ स्पीकर कॉम्पैक्ट और लाइटवेट डिजाइन के साथ आता है. ब्रांड का कहना है कि इसे प्रीमियम फैब्रिक मैटेरियल से तैयार किया गया है, जिससे अच्छी ड्यूरेबिलिटी मिले. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
ये डिवाइस एक पोर्टेबल स्पीकर है, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं. डिवाइस को पावर देने के लिए 1200mAh की बैटरी दी गई है, जो 6 घंटे तक का बैटरी बैकअप ऑफर करती है. आप इसे सिंगल चार्ज में लंबे समय तक यूज कर पाएंगे. डिवाइस टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: LAVA Agni 3 Review: डुअल डिस्प्ले फोन, कीमत कम, लेकिन फीचर्स महंगे जैसे
डिवाइस को फुल चार्ज करने में 1 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है. Mystic स्पीकर के साथ आपको बिल्ट-इन कैरोके माइक मिलती है. इसमें आपको वॉयस चेंजिंग फीचर मिलता है. इसकी मदद से आप अपनी आवाज को बदल सकेंगे. ये डिवाइस Bluetooth V5.3 कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसमें 10 मीटर की रेंज मिलती है.
इस माइक का इस्तेमाल आप हैंड फ्री कॉलिंग के लिए भी कर सकते हैं. स्पीकर में USB, TF कार्ड और माइक्रोफोन इनपुट का ऑप्शन मिलता है. डिवाइस 5W का साउंड आउटपुट ऑफर करता है. साथ ही इसमें आपको वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










