
Union Budget 2022: इन मुद्दों को लेकर हंगामेदार रह सकता है बजट सत्र, विपक्षी दलों ने की है सरकार को घेरने की तैयारी
ABP News
Union Budget 2022: मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बजट सत्र में कोरोना प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों से जुड़े मुद्दे समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है.
Budget 2022: संसद के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. विपक्षी दलों ने पेगासस जासूसी मामले, पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ, किसान और बेरोज़गारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है. संसद के बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी को हो रही है और उस दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उसी दिन वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी. वित्त मंत्री एक फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी.
संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ‘‘सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है और विपक्षी दल की ओर से इसमें जो भी मुद्दे रखें जायेंगे, उस पर विचार करेंगे.’’

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












