
Union Budget ऐप क्या है? वित्त मंत्री का भाषण खत्म होते ही मिल जाएगी बजट की कॉपी
AajTak
Union Budget 2024: अंतरिम बजट 2024 आज संसद में पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी. इस बजट की कॉपी और दूसरी डिटेल्स को आप तुरंत एक्सेस कर सकते हैं. इसके लिए आपको Union Budget Mobile App को डाउनलोड करना होगा. इस ऐप को NIC ने डेवलप किया है, जिस पर आपको बजट से जुड़ी तमाम डिटेल्स मिलेंगी.
PM नरेंद्री मोदी के दूसरे कार्यकाल का ये अंतिम बजट है. अंतरिम बजट 2024-25 आज 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा. पिछले तीन सालों की तरह ही ये बजट भी पेपरलेस यानी डिजिटल होगा. सरकार साल 2021 से डिजिटल बजट पेश कर रही है. इस बजट को आप सरकारी ऐप Union Budget Mobile App पर भी एक्सेस कर सकते हैं.
ये ऐप दोनों ही प्लेटफॉर्म यानी Android और iOS पर उपलब्ध है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण पूरा होने के बाद बजट से जुड़े तमाम डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स आपको इस ऐप पर मिल जाएंगे. आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में दूसरी डिटेल्स.
इस ऐप की मदद से संसद के सदस्यों के साथ ही आम जनता को भी बजट के तमाम डॉक्यूमेंट्स एक ही जगह पर मिल जाएंगे. इस ऐप पर आपको Union Budget से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा डॉक्यूमेंट्स मिलेंगे. इसमें ऐनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट, डिमांड्स फॉर ग्रांट्स, फाइनेंस बिल और दूसरे डॉक्यूमेंट्स मिलेंगे. ये है सभी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
ये भी पढ़ें- Budget 2024 Live: संसद पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण, कुछ देर में पेश करेंगी मोदी सरकार का दूसरा अंतरिम बजट
बता दें कि यूनियन बजट 2021 के पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Union Budget Mobile ऐप को पेश किया था. इस ऐप को बजट संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आसानी से एक्सेस करने के लिए तैयार किया गया था. इस ऐप को National Informatics Centre ने तैयार किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










