
Ukraine Crisis: रूस की यूक्रेन पर हमले की तैयारी पूरी! ये सैटेलाइट तस्वीरें दे रहीं सबूत
AajTak
यूक्रेन पर भारत समेत पूरी दुनिया की निगाहें कई दिनों से जमी हैं. रूसी फौज ने यूक्रेन को घेर रखा है, तनाव चरम पर है, लेकिन स्थिति बेहद अजीबोगरीब भी है. सवाल ये है कि रूस आखिर चाहता क्या है, अगर पुतिन यूक्रेन पर हमला करना चाहते हैं तो फिर उन्हें किस बात का इंतजार है, अगर हमला नहीं करना चाहते तो इतने दिनों से उनकी सेना यूक्रेन बॉर्डर पर क्यों जमा है. एक तरफ पुतिन ये भी कह रहे हैं कि वो इस मुद्दे को बातचीत से ही सुलझाएंगे, लेकिन दूसरी ओर उनके समर्थन वाले यूक्रेनी विद्रोहियों ने फायरिंग शुरू कर दी है. गोलाबारी में एक स्कूल बिल्डिंग भी निशाने पर आ गई. यही सब हालात हैं जिसके चलते अमेरिका समेत बाकी NATO देश ये मानने को कतई तैयार नहीं हैं कि रूस पीछे हटेगा, लिहाजा रूस को चेतावनी पर चेतावनी दी जा रही है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








