
UKPSC Patwari Exam 2023: कड़ी सुरक्षा के बीच पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, पेपर लीक होने के बाद रद्द हुआ था एग्जाम
AajTak
ukpsc.net.in: उत्तराखंड में आज, 12 फरवरी 2023 को पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस परीक्षा को जनवरी में पेपर लीक होने के बाद स्थगित कर दिया गया है.
UKPSC Patwari Lekhpal Exam: देहरादून में पेपर लीक और भर्ती घोटाले को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच आज, 12 फरवरी 2023 को निर्धारित तिथि पर पटवारी-लेखपाल परीक्षा आयोजित हो रही है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है.
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के मुताबिक, पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश में 498 केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक युवा शामिल होंगे. डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को सतर्क रहने के लिए कहा है. सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन से लेकर खुफिया एजेंसी तक हाई अलर्ट मोड पर हैं.
कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा का आयोजन राजस्व विभाग में पटवारी-लेखपाल के कुल 563 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. पटवारी-लेखपाल परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. देहरादून जनपद में धारा 144 लागू है. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार उपकरणों जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, घड़ी आदि को परीक्षा कक्ष में लेकर जाने की इजाजत नहीं है. देहरादून पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि परीक्षा के निर्धारित समय 11 बजे से 2 घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंचना सुनिश्चित करें.
बता दें कि इससे पहले पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा 8 जनवरी को हुई थी लेकिन पेपर लीक होने के बाद आयोग ने परीक्षा को निरस्त करने बाद 12 फरवरी को पुनः परीक्षा करने का फैसला किया था.
पटवारी-लेखपाल भर्ती को लेकर प्रदेश भर में सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा प्रदान की है, जिसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से अभ्यर्थियों को लाने ले जाने के लिए बसे लगाई गई हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








