
UK में बुजुर्ग महिला के साथ Hospital बेड पर रेप, मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
Zee News
यूके में स्ट्रोक के बाद भर्ती हुई बुजुर्ग महिला के साथ हॉस्पिटल बेड पर रेप हुआ. हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत गई. बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले का खुलासा हुआ.
इंग्लैंड: यूके (UK) में एक बुजुर्ग महिला के साथ हॉस्पिटल में यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने सामने आया है. इस घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. इस महिला को स्ट्रोक (Stroke) आया था और कुर्सी से गिरने के कारण उसके पैर की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उसे यहां के ब्लैकपूल विक्टोरिया हॉस्टिपल (Blackpool Victoria Hospital) में भर्ती कराया गया था. 75 साल की वैलेरी नेल की मौत के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि महिला की मौत चिकित्सा संबंधी किसी आंतरिक चोट से नहीं हुई है. मामले में अस्पताल के एक पुरुष कर्मचारी को रेप (Rape) और सेक्सुअल हैरसमेंट करने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



